सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। पैदल सड़क पार कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सुलतानपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। जयसिंहपुर के भरथीपुर निवासी मुकेश दियरा-बगियागांव मार्ग पर मंगलवार शाम पैदल जा रहे थे। मैधन गांव के पास बाइक सवार सदरपुर निवासी अमित व मंटू ने मुकेश को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस सेवा 108 से तीनों को सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया। मंटू और मुकेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाल विवेक राय ने बताया तहरीर प्राप्त कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...