Sultanpur News: सड़क चौड़ीकरण की खुदाई में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। लखनऊ-बलिया राजकीय मार्ग के चौड़ीकरण के लिए चल रही खुदाई में जलजीवन मिशन की पानी की पाइपलाइन और दूरसंचार विभाग का तार क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन चपेट में आई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से उन गांवों में जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जहां योजना के तहत पानी पहुंचाया जाना है। आयुबपुर ग्राम पंचायत के खंडूसपुर में जलजीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इससे पांच गांवों में पानी की आपूर्ति की जानी है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क के चौड़ीकरण की जानकारी होने के बावजूद पाइपलाइन सड़क से सटाकर डाल दी गई। अब चौड़ीकरण के लिए उसी स्थान पर खुदाई होने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि टंकी से अभी दो गांवों में ही पानी की आपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.