Sultanpur News: सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू, पीडब्ल्यूडी ने लिया संज्ञान
सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। 'हिन्दुस्तान' में सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने गुरुवार को वचनपुर के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर गड्ढे की भराई और मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। गौरतलब है कि गुरुवार के अंक में 'एक महीने से सड़क पर जानलेवा गड्ढा' शीर्षक से प्रकाशित खबर में कुड़वार पावर हाउस के पास से निकलकर मंगापुर के निकट कुड़वार-अलीगंज मार्ग से जुड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया था। वचनपुर गांव के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: एक माह से सड़क पर जानलेवा गड्ढा बुधवार रात हुई बारिश के बाद गड्ढा और अधिक गहरा हो गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित होने लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.