Sultanpur News: सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हो सकी पहचान
सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता । जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के तिंदौली गांव के पास शनिवार भोर सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को बिरसिंहपुर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया गया। शनिवार भोर करीब चार बजे राहगीरों ने सड़क किनारे बुजुर्ग को पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुजुर्ग के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.