सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत विकास योजना विषय पर मंगलवार और बुधवार को ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसहभागिता और योजनाओं के बेहतर संचालन की जानकारी दी गई। आयोजित प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यों पर जोर दिया गया। गुरुवार को विकास खंड परिसर में पर्यावरण सेना प्रमुख एवं विश्व जल पुरस्कार विजेता अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी श्याम नरायन चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत रामजी लाल, ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र तिवारी, मनीष सिंह, दीपक, बृजेश वर्मा, प्रमोद, शेष नरायन, ...