सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सोमवार को बल्दीराय ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत विकास योजना को प्रभावी ढंग से तैयार करने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया। अयोध्या मंडल के उप निदेशक पंचायत के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अनूप कुमार मिश्रा और अम्बरीश वर्मा ने ग्राम पंचायतों की भूमिका,विकास योजनाओं की तैयारी तथा ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप कार्यों के चयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों की विकास योजनाएं स्थानीय आवश्यकताओं और जनभागीदारी पर आधारित हों, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें- Pakur News:...