Sultanpur News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, मचा कोहराम
सुल्तानपुर, जुलाई 15 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर। एक युवक की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करतोरवा गांव निवासी रवि सोनी कालीगंज बाजार में ज्वैलरी की दुकान चलाता था। बुधवार को उसका शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया । युवक का अंतिम संस्कार परिजनों ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.