सुल्तानपुर, अक्टूबर 31 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव से 14 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले में छात्र के बड़े पापा की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।मलिकपुर गांव निवासी फरहान (14) पुत्र मोहम्मद अली गांव के जूनियर विद्यालय में पढ़ता है। पुलिस को दी तहरीर में जाबिर अली ने बताया है कि 30 अक्तूबर की रात करीब पौने दो बजे फरहान अपनी सौतेली मां सबीना बानो से शौच की बात कहकर घर से निकला था। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: घनश्यामपुर:शौच के लिए घर से निकली किशोरी हुई लापता इसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने नात-रिश्तेदारों और संभावित स्...