Sultanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुज अग्रहरि पुत्र काली प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि यूवक घर से कुछ दूरी पर खेत के पास चकरोड पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल छा गया। पुलिस के अनुसार, परिजन युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल में मौत होने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.