सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं सदस्यता अभियान की गति तीव्र करने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विभव बरनवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके सदस्य हैं और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को सदस्यता दिलाकर संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संगठन सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहा है। बैठक को वरिष्ठ जिला उपाध...