सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- Sultanpur News: सुल्तानपुर। इस्कॉन की तरफ से आयोजित भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा-कुशभवनपुर के अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि, सचिव सच्चिदानंद माधव एवं मीडिया प्रभारी दीपक जायसवाल के नेतृत्व में चौक घंटाघर पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा किया गया, इस दौरान बूंदी प्रसाद वितरित कर शीतल जल सेवा का भी आयोजन किया गया। रथयात्रा के आगमन पर भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी का विधिवत आरती-पूजन एवं भोग अर्पित कर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई तथा बूंदी प्रसाद एवं शीतल जल का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा परिषद की सेवा भावना की सराहना की।इस अवसर पर परिषद की मातृशक्ति एवं सदस्यों ने पू...