Sultanpur News: श्रद्धा संग सुहागिनों ने की अवसान माता की पूजा
सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता अश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी पर गुरुवार को भवानीपुर स्थित सदियों पुराने पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अवसान माता एवं दुखदुरिया माता की सामूहिक पूजा हुई। इसमें आसपास के गांवों से पहुंचीं दर्जनों सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन किया। महिलाओं ने गीतों के माध्यम से अवसान माता के महात्म्य और पूजा की कथा का वर्णन किया।पूजन के बाद चना, लाई, गुड़ और मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन-पूजन किया। पूजा में उसरौली, भैसौली, शेषपुर, डीह, लमिया, मंगरावां, मझिगवां, भवानीपुर, तवक्कलपुर नगरा और सूरापुर की महिलाओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: श्रद्धा संग सुहागिनों ने की अवसान माता की पूजा आयोजन में सुरेश गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.