Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने की नीलकंठ महादेव की महाआरती
सुल्तानपुर, अगस्त 29 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता सावन माह की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को भवानीपुर स्थित सदियों पुराने पंचमुखेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा पंचमुखेश्वर महादेव का विशेष मनोहारी श्रृंगार किया गया। प्रेम, विश्वास और रक्षा के पर्व रक्षाबंधन पर मंगला आरती के दौरान भगवान शिव को आस्था की पावन राखी अर्पित की गई।शाम आठ बजे मंदिर परिसर में स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंगों के साथ पंचमुखेश्वर महादेव के नीलकंठ स्वरूप का अद्भुत श्रृंगार कर महाआरती आयोजित की गई। घंट, घड़ियाल, नगाड़ा, मंजीरा और शंख की ध्वनि के बीच मुख्य पुजारी सानू पाठक ने 108 दीपों से भगवान शिव की महाआरती उतारी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। यह भी पढ़ें- Banka News: रक्षाबंधन पर बहनों ने भाईयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.