Sultanpur News: शुरू हुआ कोहरा, हाईवे के किनारे लग रही वाहनों की लंबी कतार, जिम्मेदार बेखबर
सुल्तानपुर, नवम्बर 10 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)हाईवे के किनारे वाहनों की पार्किंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी कर सड़क के किनारे वाहनों की लम्बी कतार लग रही है। कई बार सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग से बड़े हादसे होने के बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाए मूकदर्शक बने हुए हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार के सभी हाईवे के किनारे ट्रकों व मालवाहक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था प्रत्येक 20 से 30 किलोमीटर की दूरी पर की गई है। 100 किमी की दूरी पर पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सड़क के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य जगहों पर सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी अलीगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.