Sultanpur News: शिविर में 25 यूनिट रक्तदान,रक्तदाताओं का किया सम्मान
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को गोमती हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। सुलतानपुर के अलावा अमेठी और अयोध्या से भी लोग रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदाताओं को ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद की जान न जाए, इसके लिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। रक्तदाताओं को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरए वर्मा ने प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.