सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। शाहपुर निवासी रिंकन के अनुसार वह रविवार को एक रिश्तेदार के घर गए थे। घर पर उनकी मां अकेली थीं। आरोप है कि रविवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे करीब 22 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह घर लौटने पर बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...