सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। श्रावण माह एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को दोस्तपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक एवं क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने की। इस दौरान थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि श्रावण माह के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कस्बे में मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...