Sultanpur News: शंभूगंज व हलियापुर में खुलेंगे नए गन्ना क्रय केंद्र
सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ना विकास समिति सुलतानपुर-अमेठी की सामान्य निकाय बैठक में शंभूगंज और हलियापुर में नए क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही कुड़वार क्रय केंद्र के कांटे की क्षमता बढ़ाने और समिति कार्यालय पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था किए जाने पर भी सहमति बनी। सोमवार को रुद्रनगर स्थित समिति कार्यालय परिसर में किसान सट्टा प्रदर्शन मेला, क्रय केंद्रों की स्थापना और सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसका शुभारंभ भाजपा जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, समिति चेयरमैन शिवपाल सिंह गांधी और विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण तिवारी ने फीता काटकर किया। बैठक में सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए कुर्सी, पेयजल और सर्दी के दौरान अलाव की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.