Sultanpur News: व्यापार मंडल ने तहसीलदार को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक सोमवार को जयसिंहपुर तहसील परिसर में जिला प्रभारी बाबा संदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद संगठन की ओर से तहसीलदार मयंक मिश्रा को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बगिया चौराहा-बिरसिंहपुर मार्ग पर कई महीनों से बंद पड़े नाले की सफाई कराए जाने, बगिया चौराहा-बरौंसा रोड स्थित ग्रामीण बैंक के सामने खड़े सूखे पेड़ को हटवाने और जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती में सुधार कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई। तहसीलदार मयंक मिश्रा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रभारी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.