Sultanpur News: व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा 16 सूत्री ज्ञापन
सुल्तानपुर, अक्टूबर 9 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता सूरापुर कस्बे की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीके अग्रहरि ने जिलाधिकारी को 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें जाम, अतिक्रमण, जलनिकासी, स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की बदहाली सहित कई जनसमस्याओं को उठाते हुए उनके त्वरित निस्तारण की मांग की गई है।ज्ञापन में बाजार में ओवरब्रिज के स्थान पर उचित वैकल्पिक व्यवस्था करने, जाम से निजात दिलाने के लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाने, डिवाइडर बनवाने, चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा कस्बे में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा सूरापुर पुलिस चौकी को थाने में उच्चीकृत करने की मांग भी शामिल है। व्यापार मंडल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.