Sultanpur News: वृद्धा की मौत के मामले में जीप चालक पर केस
सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। भरथुआ गांव में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के बेटे नरेंद्र कुमार की तहरीर पर गांव निवासी श्रवन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। तहरीर के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे भाना देवी क्रिया करके घर लौट रही थीं। इसी दौरान श्रवन कुमार जीप को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाना देवी की सीएचसी दोस्तपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला घायल, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.