Sultanpur News: विसर्जन यात्रा में वाहन की चपेट में आया किशोर घायल
सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता । गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा में चल रही गाड़ी के टक्कर मार देने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे कस्बे के पुरानी बाजार में गणेश प्रतिमा के विसर्जन शोभा यात्रा में चल रही रथ की गाड़ी से टक्कर लग जाने से राज सोनी (12 ) पुत्र राजेश सोनी का बाया पैर में गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.