सुल्तानपुर, अक्टूबर 27 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाताRs.। कस्बे के बभनइया पूरब निवासी प्रियांशु निषाद ने शिवा निषाद और शिल्पा के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत करते हुए केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने जाते समय अंसारी मेडिकल के पास गली में शिवा ने रंजिश के चलते उन्हें लात-घूंसों और डंडे से पीट दिया। सिर में गंभीर चोट लगने का आरोप है। पीड़ित के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद शिवा और शिल्पा ने ईंट व अद्धे से घर के बिजली मीटर और दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि शिवा जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बिजली के केबल को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह क...