Sultanpur News: विवाद में मारपीट व रुपये छीनने का आरोप
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: लम्भुआ, संवाददाता जमीन के इकरारनामे को लेकर हुए विवाद में मारपीट व रुपये छीनने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के तेरयें निवासी सुनील कुमार सोनी ने बताया कि उसने सहयोगी चन्द्र प्रताप सिंह के साथ राजाराम से दो गाटों की जमीन खरीदने के लिए दो दिसंबर वर्ष 2024 को इकरारनामा किया था। आरोप है कि बाद में राजाराम ने उसी जमीन का एक हिस्सा सोनू और सचिन विश्वकर्मा के नाम दान कर दिया। विवाद सुलझाने 29 जून को राजाराम के घर गए तो वहां राजाराम, सोनू, सचिन और प्रमिला देवी ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जेब से 732 रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: भूमि विवाद में मारपीट और रुपये छीने थाने पर सुनवाई न होने पर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.