Sultanpur News: विवादित रास्ते से जीना बनाने को लेकर मारपीट, मुकदमा
सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- Sultanpur News: दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। पलियादेवापुर (प्रेमनगर बाजार) में विवादित रास्ते पर से मकान का जीना बनाने से रोकने पर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। बंशराज प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने गाँव के ही सुरेश यादव, उसके पिता साधूराम यादव और सुरेश की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बंशराज के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसने विवादित रास्ते से जीना निर्माण का विरोध किया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और निर्माण रुकवा दिया। पुलिस के जाते ही आरोपित दोबारा जीना बनवाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए चार तमाचे मारे गए। आरोप है कि सुरेश यादव ने छत पर चढ़कर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.