सुल्तानपुर, सितम्बर 8 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता। काफी लंबे समय से बीमार चल रहे और गरीबी में जीवन यापन करने वाले पुरानी बाजार निवासी पप्पू अग्रहरी (46) को विधायक शाहगंज ने आक्सीजन मशीन उपलब्ध कराया। पता चला कि डॉक्टरों ने मरीज पप्पू अग्रहरी को लगातार ऑक्सीजन पर रखने को कहा है। साथ ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस पर परिजन उन्हें लेकर घर लौट आए। परिवार की परेशानी की जानकारी होने पर विधानसभा शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने मानवीय पहल करते हुए दिल्ली से डिजिटल ऑक्सीजन मशीन खरीदकर मंगलवार को स्वयं पीड़ित के घर पहुंचकर अपने हाथों से मशीन उपलब्ध कराई। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को काफी राहत मिली। परिवार के सदस्यों ने विधायक रमेश सिंह के प्रति आभार जताते हुए उनके इस सहयोग की सराहना की। वहीं गांव के वरिष्ठ लोगों ने भी जरूर...