सुल्तानपुर, सितम्बर 9 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता विद्युत वितरण खंड सुलतानपुर के तहत विजिलेंस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने 11 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जिनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बगैर मीटर के बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के घर मीटर लगाया गया।जनपद में बुधवार को टीपीनगर उपकेन्द्र के तहत बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने ग्राम तुराबखानी,अमहट, काशीराम कालोनी में संघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के तहत टीम ने चार अनमीटर वाले उपभोक्ताओं के घर मीटर स्थापित कराया गया। इसके साथ ही 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। बिजली चोरी करने वाले लोग बगैर वैद्य कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते मिले। टीम ने इन उपभोक्ताओं के खिलाफ...