Sultanpur News: विद्यालय परिसर से काटकर चुरा ले गए सागौन के पेड़
सुल्तानपुर, सितम्बर 8 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परसीपुर लगाए गए सागौन के तीन पेड़ को सोमवार की रात को चोर काटकर उठा ले गए। मंगलवार की सुबह इस घटना की जानकारी शिक्षक से लेकर अन्य लोगों को हुई। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें अज्ञात चोरों का आरोपित किया गया है। चोरी की घटना प्राथमिक विद्यालय परसीपुर में हुई, यहां बाउंड्री के अंदर काफी संख्या में सागौन के पेड़ लगाए गए हैं। सोमवार की रात को चोर तीन पेड़ को काटकर चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह विद्यालय आने पर प्रधानाध्यापक रामा यादव को इस घटना की जानकारी हुई। इस पर प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। जांच में पाया गया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए गेट को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.