Sultanpur News: विद्यालय जा रहे छात्र को सहपाठी ने चाकू घोंपा
सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- Sultanpur News: सुल्तानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र के भरमौली (बिनगी) गांव के पास विद्यालय जा रहे कक्षा आठ के छात्र पर उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने अपने साथी के साथ चाकू से हमला किया। यह तो संयोग ही था, कि चाकू का वार बस्ते पर पड़ा, इस दौरान बस्ता फट गया। इसके बाद छात्र को मामूली चोटे आईं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर जाने दिया। चाकू के हमले से घायल छात्र की मां जमीला बानो ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। चाकू के वार से घायल छात्र शाहिद (13) धनपतगंज थाने के भरमौली (बिनगी) गांव निवासी मिराज बेग का पुत्र है। वह उच्च प्राथमिक विद्यालयब्रह्मौली में कक्षा आठ में पढ़ता है। शाहिद की मां ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.