सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला, भाषण, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। नगर क्षेत्र के करीब 10 विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को प्रभावित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और विचारों को जीवंत रूप दिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन किया। निबंध प्...