Sultanpur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता बंधुआ कला थाना क्षेत्र के कस्बे में शनिवार भोर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बंधुआ कला नाके के पास अज्ञात वाहन युवक को कुचलकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद युवक की पहचान दादूपुर गांव निवासी सोनू (34) पुत्र स्व. जयराम कोरी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सोनू मानसिक बीमारी से पीड़ित था और अक्सर घर से निकलकर इधर-उधर घूमता रहता था। शनिवार भोर में बंधुआ कला नाके के पास हाईवे पर उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किया। बाद में उसकी पहचान होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.