Sultanpur News: लोक अदालत के जनक की पुण्यतिथि तैयारियों की समीक्षा
सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। लोक अदालत के जनक पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल सिंह चौरसिया की अगामी 18 सितम्बर को पूण्यतिथि लेकर चौरसिया जागृति सम्मेलन पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आदर्श चौरसिया महासभा के जिलाध्यक्ष रामरतन चौरसिया की अध्यक्षता में बस स्टेशन स्थित एक काम्पलेक्स में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें नवचयनित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में संयोजक राम दयाल चौरसिया, महासभा के अयोध्या जिलाध्यक्ष डॉ.हजारी लाल चौरसिया, जंगीलाल चौरसिया, रविशंकर चौरसिया,इं. राममूर्ति चौरसिया, रमेश चौरसिया, प्रधान रामजी व अनन्तराम चौरसिया रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.