Sultanpur News: लेखपाल समेत चार के खिलाफ कोर्ट में अर्जी
सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत के बाद कृषक दुर्घटना बीमा के पांच लाख रूपए हड़पने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने को कोर्ट में याचिका दाखिल हुई है। सीजेएम नवनीत सिंह ने कादीपुर एसओ से जांच रिपोर्ट तलब की है। कादीपुर थाना क्षेत्र की लौहारा निवासी संजू देवी पत्नी श्याम सुन्दर यादव ने याचिका में बताया कि उसकी सास लखना देवी की 31 अक्टूबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कृषक बीमा धनराशि के लिए उसके देवर गौरीशंकर ने पति श्याम सुन्दर के आधार कार्ड व अन्य कागजात ले लिए। पति के बाहर रहने का गलत फायदा उठाकर लेखपाल से साजिश कर देवर गौरीशंकर और गांव के सियाराम ने कागजात तैयार कराया। यह भी पढ़ें- आयुष्मान फर्जीवाड़े में एक परिवार के 5 सदस्य, दामाद पर क्लेम हड़पने का लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.