सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: लम्भुआ। तहसील में लेखपालों द्वारा अतिरिक्त हलकों के कार्य का बहिष्कार करने से आम जनमानस के साथ-साथ हजारों प्रतियोगी छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से तहसील में आय, जाति, निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने का कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी उन छात्रों को हो रही है जो इन दिनों चल रही ऑनलाइन भर्तियों और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं। प्रमाण पत्र न बन पाने से वे आवेदन से वंचित हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि तहसील के चक्कर लगाते-लगाते दिन बीत रहे हैं, लेकिन लेखपाल न होने से फाइल आगे नहीं बढ़ रही है। समय से प्रमाण पत्र न मिलने पर कई छात्रों का साल बर्बाद होने की आशंका है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खतौनी की नकल, वरासत दर्ज कराने, जमीन की प...