सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज गांव में लूडो खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें नौ लोगों ने लाठी, डंडा, ईंट और धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। मुस्लिम पुत्र यूनुस ने तहरीर में बातया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उसका नाती फुरकान बच्चों के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद बल्लू, बन्ने, नेवाज, निजाम, राहुल, हसनैन, चिनगी, प्रधान और व्यापारी लाठी, डंडा, ईंट व टंगारी लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने आमिर खान पर जानलेवा हमला कर दिया। आमिर को बचाने पहुंचे अब्दुल्ला, रुकसाना स...