Sultanpur News: लापरवाही पर बाजार शुकुल थानाध्यक्ष तलब
सुल्तानपुर, अगस्त 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। वृद्ध का अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट नहीं भेजने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने बाजार शुकुल थानाध्यक्ष को मंगलवार को कोर्ट में तलब किया है। अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र के महोना पूरब स्थित ब्रह्मचारी कुटी निवासी कृष्ण दत्त मिश्र ने बल्दीराय थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी ज्ञान प्रकाश शुक्ल और जगदीश यादव पर राम दर्शन पुत्र कन्हैया के अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की अर्जी दाखिल की है। एक माह से अधिक समय बीतने पर भी थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट नहीं दी जिस पर न्यायालय ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें 18 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.