Sultanpur News: लम्भुआ सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन का सफल ट्रायल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 28 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी समय से धुल फांक रही एक्सरे मशीन और जिम्मेदारों की अनदेखी की खबर हिंदुस्तान ने बीते माह प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रिय हुए जिम्मेदार और बुधवार को लंबे इंतेजार के बाद डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया गया। अब डिजिटल एक्सरे के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा, उसकी सुविधा अब तहसील मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में ही मरीजों को सुविधा मिलेगी। लंभुआ तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन का ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। मशीन स्थापित होने से अब क्षेत्र के मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिलने में सहूलियत होगी। खासकर दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.