Sultanpur News: लम्भुआ में पीडीए महासम्मेलन, 2027 की तैयारी शुरू
सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: लम्भुआ। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के घूरीपुर एवं बसावनपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी का पीडीए जन जागरूकता महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में बिरहा गायक व गायिका देवेंद्र यादव एवं रुचि यादव ने बिरहा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेत्री शारदा जितेन्द्र वर्मा 'बाजीगर' द्वारा किया गया था। महासम्मेलन में सपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र वर्मा 'बाजीगर', जिला महासचिव सलाउद्दीन सिद्दीकी, हरकेश यादव, वंशराज यादव, अखिलेश यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूले को 2027 का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की लड़ाई पीडीए की एकजुटता से ही जीती जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.