Sultanpur News: लगातार बारिश से लम्भुआ में गिरा कच्चा मकान
सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- Sultanpur News: लम्भुआ, संवाददाता विकासखंड लम्भुआ के भतेड़ा निवासी राम कुमार का पुराना कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार को भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। उधर, गारवपुर गांव में भी लगातार हो रही बारिश के चलते हरिशंकर पांडे का कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, घर में मौजूद लोग बाल बाल बच गए, जनहानि तो नहीं हुई लेकिन घर गृहस्ती का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Banda News: बारिश में ढहे दर्जनों मकान, ग्रामीण रहे परेशान यह भी पढ़ें- Kausambi News: बम्हरौली में बारिश का कहर, कच्चा मकान भरभराकर गिरा यह भी पढ़ें- बरसात के चलते गिरा गरीब का आशियाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.