Sultanpur News: लंभुआ में 101 दिव्यांग बच्चे उपकरण के लिए चिन्हित
सुल्तानपुर, अगस्त 27 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय लंभुआ में समेकित शिक्षा एवं एलिम्को के सहयोग से उपकरण चिह्नांकन और मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।एलिम्को की टीम ने जांच के बाद 101 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया। चिह्नित बच्चों को आगामी दो नवंबर को ब्रेल किट, कैलिपर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, रोलेटर, टीएलएम किट, ट्राई साइकिल और ह्वीलचेयर वितरित किया जाएगा। मेडिकल एसेसमेंट कैम्प में डॉक्टरों की टीम ने 22 बच्चों को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किया। यहां से दर्जनो की संख्या में बच्चों को जांच के लिए सुलतानपुर और लखनऊ रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: लंभुआ में 101 दिव्यांग बच्चे उपकरण के लिए चिन्हित शिविर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.