Sultanpur News: लंबी कूद प्रतियोगिता में अखिलेश ने मारी बाजी
सुल्तानपुर, अगस्त 17 -- Sultanpur News: कुड़वार । नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को इसरौली ग्राम पंचायत भवन परिसर में लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान नरेंद्र मौर्य की ओर से किया गया। इसौली विधायक मो. ताहिर खान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अखिलेश कुमार को विधायक व प्रधान नरेंद्र मौर्य ने साइकिल देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को पंखा तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पानी की टंकी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन दयाराम अग्रहरि ने किया। इस मौके पर भगवानपुर के प्रधान अनंतराम मौर्य, भदहरा के प्रधान अमर यादव, जिला मंत्री सपा सुरेश यादव, पूर्व प्रधान अर्जुन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: लोहरामऊ में हुई लंबी कूद प्रतियोगिता यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.