Sultanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो कारपेंटर की मौत
सुल्तानपुर, अक्टूबर 31 -- Sultanpur News: कादीपुर, सुलतानपुर। थाने के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास शनिवार दोपहर अनियंत्रित रोडवेज बस और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल हुए बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ युवकों की मौत की सूचना मिलने पर उनके घर में कोहराम मच गया। मृत युवकों में दीपक विश्वकर्मा (21) कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव का तथा मुकेश विश्वकर्मा मालापुर गांव के निवासी थे। शनिवार को दोपहर के समय दोनों राईबीगो गांव में फर्नीचर बनाने के लिए बाइक से जा रहे थे। बताया जाता है, इस दौरान बाइक को दीपक चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.