सुल्तानपुर, अक्टूबर 11 -- Sultanpur News: सुल्तानपुर, संवाददाता रविवार को रेलवे क्रॉसिंग डाउन ट्रैक पर मरम्मत के चलते दिन भर सड़क मार्ग ठप रहा। जिसके कारण लोगों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को सड़क मार्ग खोला गया।लंभुआ क्षेत्र में स्थित ब्लॉक रोड पर गरएं रेलवे क्रॉसिंग पर डाउन ट्रैक की मरम्मत के चलते रविवार को दिनभर आवागमन ठप रहा। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह लगभग नौ बजे ब्लॉक के चलते सड़क मार्ग को ठप कर दिया गया और पूरे दिन भर काम चलने के बाद शाम को सड़क मार्ग खोला गया। दर्जन भर से अधिक मजदूरों ने डाउन ट्रैक के पुराने स्लीपर बदलकर नए स्लीपर लगाए तथा रेल पटरी को भी बदला गया। दिनभर सड़क मार्ग ठप रहने से काफी दूरी तय करके दूसरे रास्ते से लोगों को आना जाना पड़ा। जि...