Sultanpur News: रेलवे गेट तोड़ने पर 34 साल बाद हुई सजा
सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। लापरवाही से ट्रक चला कर पखरौली रेलवे क्रासिंग का गेट तोड़ने के 34 साल पुराने मामले में दोषी प्रदीप त्यागी को न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सोमवार को सजा सुनाई। तहरीर के मुताबिक लखनऊ- वाराणसी रेलखण्ड पर स्थित पखरौली के सहायक स्टेशन मास्टर वीके भटनागर ने 27 अक्टूबर 1992 की रात में लापरवाही से ट्रक चला कर क्रासिंग गेट तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक बीआर सोनकर ने ट्रक नंबर के आधार पर मेरठ जिले के कोवन्दी थाना के फूल बाग कॉलोनी निवासी प्रदीप त्यागी पुत्र जेएन त्यागी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। 34 साल तक सुनवाई पूरी नहीं होने पर सोमवार को प्रदीप ने आरोप स्वीकार कर मुकदमा समाप्त करने की मांग कोर्ट से की। जीआरपी थाना के पैरोकार सुख निधान यादव ने बताया कि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.