Sultanpur News: रिमझिम फुहारों के बीच विदा हुए गणपति बप्पा
सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । बीते दो दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बरसात व खराब मौसम के बीच शनिवार को शहर के दर्जनों पूजा पंडालों से भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों पर निकली डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्त महिलाएं युवा बुजुर्ग बच्चे गणपति बप्पा को विदाई देते भाव विभोर नजर आए। सीताकुंड घाट पर पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था रही वही नाविकों ने गोमती के बढ़े जलस्तर के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न करवाया। समिति के संरक्षक द्वारा गणेश पूजा समितियो को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। चौक में गणेश पूजा व्यवस्था कैंप का उप जिला अधिकारी गरिमा सोनकिया, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां कमेटी के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल, संयोजक अनिल द्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.