सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। कादीपुर के बरुवारीपुर में दो साल पूर्व राहुल निषाद की हत्या के मामले में सोमवार को एडीजे स्वतंत्र प्रकाश की कोर्ट में मृतक के भाई अजीत निषाद से वकील शेख नजर अहमद ने जिरह की। एक अगस्त 2024 को भूमि विवाद में लाठी- डंडा सरिया आदि से हुए हमले में राहुल निषाद की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी रोशन, सुनील, सूबेदार और राजवंत के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। मुकदमे में अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...