सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा 26 अक्टूबर को गांव के पास स्थित कॉलेज में परीक्षा फार्म भरने गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे घर लौटते समय वैदहा पुल के पास आरोपी युवक आयुष ने उसे जबरन रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने और कॉलेज की छात्राओं के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। छात्रा ने तहरीर में बताया कि आरोपी पिछले तीन-चार वर्षों से उसे परेशान कर रहा है। बातचीत नहीं करने पर उसके भाई और पिता को जान से मारने ...