सुल्तानपुर, नवम्बर 15 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता। श्री हनुमत रामलीला समिति के तत्वावधान में सूरापुर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक एवं पारंपरिक रामलीला के तीसरे दिन शनिवार की रात सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। खासकर रावण-बाणासुर और परशुराम-लक्ष्मण के बीच हुए संवाद ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व पुरानी बाजार निवासी 20 वर्षीय हर्ष अग्रहरि के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद लक्ष्मी जी की मनोहारी झांकी निकाली गई। आरती के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ।लीला में राजा जनक की ओर से चारों दिशाओं में स्वयंवर का निमंत्रण भेजे जाने के साथ प्रसंग शुरू हुआ। स्वयंवर में देश-व...