Sultanpur News: रामधईपुर में माइनर की पटरी बदहाल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता दोस्तपुर-कादीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित नारामधईपुर गांव से होकर गुजरने वाली माइनर की पटरी बदहाल होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झाड़ियों के बढ़ जाने से पटरी संकरी हो गई है, जबकि जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ रास्ते से आवागमन मुश्किल हो गया है। इसी रास्ते से गोपालपुर, भीलमपुर, कटघरा समेत कई गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है।मार्ग की खराब हालत के कारण दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से झाड़ियों की सफाई कराने और पटरी की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.