सुल्तानपुर, अक्टूबर 15 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की दोस्तपुर इकाई का चुनाव गुरुवार को बीआरसी दोस्तपुर में संपन्न हुआ। इसमें रामचंद्र राजभर को निर्विरोध अध्यक्ष और शिव कुमार मौर्य को मंत्री चुना गया। चुनाव में पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र राजभर ने कहा कि वह शिक्षकों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। शिक्षक साथियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: राम सिंह अध्यक्ष और देवानन्द यादव बने मंत्री इस दौरान बृज किशोर तिवारी, राजी...